आतंक का प्रयाय बनी बाघिन की दहशत से शाम होते ही कैलाश पुरी तिकुनिया मार्ग हो जाता है बंद
सुजौली, बहराइच:-पिछ्ले एक सप्ताह से आतंक का प्रयाय बनी बाघिन अब कतर्निया घाट रेंज के मन्झरा बीट मे रेलवे लाईन के आसपास चहलकदमी करते हुए दिखाई दे रही है। यह वही बाघिन है जिसने एक सप्ताह पुर्व गांव दुमेड़ा मन्झरा पूरब निवासी श्रीराम पुत्र श्रीधर को गन्ने की छिलाई करवाते समय खेत मे मार दिया था। तभी से वन विभाग ने घटनास्थल व उसके आसपास डब्ल्यू डब्ल्यू एफ की मदद से थर्मोसेंसर कैमरे लगाए थे जिसके बाद लगातार कैमरे मे बाघिन की तस्वीर मवेशियों को को खाते हुए दिखाई दे रही है। वही कतर्निया रेंज के मन्झरा बीट मे रेलवे लाईन व उसके आसपास पिछ्ले दो दिनो से दिखाई दे रही है। आलम यह है की इस खौफनाक बाघिन के हमले व आतंक से बचने के लिए कैलाश पूरी से तिकुनिया आने जाने वाले लोगो ने शाम 6 बजे के बाद आवागमन बिल्कुल बंद कर दिया है। वन विभाग के अनुसार बाघिन के हमले के बाद लोगो मे दहशत है। लोगो ने शाम होते ही निकलना बंद कर दिया है। बाघिन दो दिनो से लगातार दिखाई दे रही है।
कतर्नियाघाट वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार निरंतर गश्त कर रही है। एस टी पी एफ की टीम भी लगाई गई है। बाघ के मुमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।