रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
संत कबीर नगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तौर पर विख्यात हो चुकी विकसित भारत यात्रा जब धनघटा विधानसभा की रुपिन, रामपुर उत्तरी ग्राम सभा में पहुँची तब लोगों का उत्साह देखते ही बना। भारत को वैश्विक गुरू बनाने के लिए हर दिन तत्पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुई इस यात्रा में क्षेत्र के सम्मानित लोगों के साथ संवाद किया, उनसे सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की, साथ ही उनके पेंशन, आवास, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसे जनहित के कार्यों का रजिस्ट्रेशन भी कराया। आम जनमानस में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अटूट विश्वास है। 2024 में मोदी के नेतृत्व में भाजपा फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। साथ में पूर्व जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव , प्रदेश कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा , रजनी पाण्डेय , मुख्य विकास अधिकारी , जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पी एन सिंह , खण्ड विकास अधिकारी रामप्रसाद पाण्डेय ,अंकुर पाण्डेय , रुपिन प्रधान महेन्द्र चौहान , अजीत सिंह , रिंकू शुक्ल , रत्नेश पाण्डेय ,विनय पाण्डेय , जनार्दन यादव जी उपस्थित रहे


                
More Stories
डीएम , एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं के स्नानार्थ हेतु बिड़हरघाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
विधानसभा धनघटा की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा द्वाबा महोत्सव : नीलमणि
तहसील धनघटा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं