रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
संत कबीर नगर। पारदर्शिता ,सहभागिता एवंं जवाबदेही के अनुपालन में विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत मुडाडीहा ,महेश्वरपुर, मझौरा, मकदुमपुर,माझाखड़कपुर में सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया गया । जहां पर सोशल ऑडिट टीम द्वारा दो दिनों तक गांव में हुए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया तत्पश्चात आज तीसरे दिन ग्रामीणों के साथ खुली बैठक कर सोशल ऑडिट टीम द्वारा ग्रामीणों के समक्ष एमआईएस रिपोर्ट को पढ़कर सुनाते हुए पीएम आवास एवं मनरेगा के तहत गांव में हुए विकास कार्यों का क्रमानुसार ऑडिट किया गया। तथा टीम कोऑर्डिनेटर कालिंदी यादव द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सामाजिक अंकेक्षण के मूल उद्देश्यों को बताया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सचिव राजेश यादव ग्राम प्रधान -जोखू यादव , रोजगार सेवक – रामसागर, घनश्याम यादव, अरुण कुमार, इंद्रजीत सिंह,इंद्रावती, राधिका एवं टीम सदस्यों सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे ।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना