संत कबीर नगर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज विकास गोस्वामी की अध्यक्षता में नगर पंचायत कार्यालय मगहर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह द्वारा किया गया। अपर जिला जज विकास गोस्वामी द्वारा बताया गया की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में स्थापित मध्यस्थता केंद्र के जरिए किसी भी वाद-विवाद का समाधान कराया जा सकता है। यदि किसी के परिवार में किसी भी प्रकार वैवाहिक अथवा अन्य मतभेद हैं जिसमे उनको कानूनी तरीके से समाधान करवाना चाहते हैं तो पक्षकार ऐसे मामलों को जनपद न्यायालय के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्री-लिटिगेशन के रूप में दायर करके मामले का निस्तारण करवा सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन मौर्य ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन इत्यादि के बारे में विस्तार बताया। इस अवसर पर सभासद कृष्णचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद, रईस आलम, भोलू पासवान समेत तमाम आम जनमानस उपस्थित रहे।
न्यायिक अधिकारी ने दी कानून की जानकारी।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति