संत कबीर नगर । मिशन शक्ति फेज-4 एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश मिलेट पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट प्रांगण में मिलेट जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित किया गया , जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की महिला कृषक सम्मिलित हुई। जिसमें महिला कल्याण , समाज कल्याण, पंचायत राज, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग सहित, राष्ट्रीय आजीविका, ग्राम्य विकास विभाग सहित अन्य कल्याणकारी विभागों की स्टाल लगाकर महिला किसानों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली एवं सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का समस्त जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। किसी परिवार को चलाने के लिए महिला की भूमिका अहम होती है, उन तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचे ताकि सभी महिलाएं समृद्ध, समर्थ एवम सुरक्षित हो । इसके लिए सभी विभागों को सम्मिलित प्रयास करने की आवश्यकता है ।
मिशन शक्ति फेज-4 एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश मिलेट पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत मिलेट जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति