जारी नये कलेस्टर को सचिव ने किया दरकिनार
सन्त कबीर नगर { बेलहर कला } । मन पसन्द ग्राम पंचायत न मिलने के प्रति सचिव की बेरुखी है या ग्राम पंचायत के विकास की स्थिति ऊपर उठ चुकने की सौभाग्यशाली घड़ी की गवाही है या फिर कोई और कारण बन रहा है जिसकी वजह से सचिव अपनी जिम्मेदारी से समझौता कर ले रहे है । न्याय पंचायत पिपरा प्रथम के कन्हरापार , पवहरिया , औरही , मंझरिया , मनैतापुर , गंगौरा व बालेपार ग्राम पंचायत मे तैनात सचिव उदासीन बना हुआ है । 21 सितम्बर को जारी नये कलेस्टर के मुताबिक सचिव कुशवाहा अपनी तैनाती को दरकिनार कर जिम्मेदारी से मुंह मोड़े हुआ है वही इससे पूर्व तैनात रहे सचिव सौरभ चौधरी द्वारा भी जिम्मेदारी से समझौता कर मुंह मोड़ लिया गया था । जिसके नतीजतन उक्त ग्राम पंचायतो का विकास कार्य महीनो से प्रभावित हो रहा है । इस सम्बंध मे खण्ड विकास अधिकारी से पूछे जाने पर उन्होने बताया कि सचिव कुशवाहा द्वारा एक प्रार्थना पत्र हमे दिया गया है जिसमे वो उक्त ग्राम पंचायत मे ड्यूटी करने से साफ इंकार है ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश