संतकबीरनगर । उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात हमलावरों ने ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला बोले दिया। जब तक कुछ समझ पाते तब तक आरोपियों ने घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अवस्था में प्रधान को जिला अस्पताल पहुंचा जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के मुताबिक मामला खलीलाबाद क्षेत्र के नौहट गांव के पास का बताया जा रहा है। जहां पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया। जब तक प्रधान और उनके समर्थक कुछ समझ पाते तब तक आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में प्रधान को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली पाई है कि प्रधान की हत्या क्यों की गई है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने ग्राम प्रधान पर किया जानलेवा हमला , इलाज के दौरान मौत



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश