रिपोर्ट -बी.डी.पाठक
नाथनगर , संत कबीर नगर : नहर विभाग की लापरवाही से ग्राम सभा पिडारी पूर्वी , हरैया में कई बीघा फसल पानी में डूबा , जिससे किसानों की फसल सड़ने के कगार पर आ गई । दरसल मामला नाथनगर विकास खंड अंतर्गत पिडारी पूर्वी के राजस्व ग्राम हरैया का है । किसान पन्ने लाल कहना है कि नहर में अत्यधिक पानी आ जाने के कारण नहर कट गई , जिससे लगभग सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद होने के कगार पर है । किसान पन्ने लाल ने बताया कि नहर को दुरुस्त करने के लिए नहर विभाग के अधिकारी से जब फोन के माध्यम से संपर्क किया गया तो अधिकारी का फोन नही उठा । ऐसे में अगर नहर विभाग इस तरफ ध्यान नही दिया तो सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो जाएगा ।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति