सन्त कबीर नगर ( बखिरा ) नव सृजित नगर पंचायत बखिरा के विकास के लिए कटिबद्ध बेहतर छवि के निर्दल प्रत्याशी शिव प्रसाद त्रिपाठी जीत की राह पर दिखाई दे रहे है । लगातार किये जा रहे जनसंपर्क को नगर पंचायत वासी बड़ी गंभीरता से ले रहे है । इनकी माने तो राजनैतिक पार्टियो के जनप्रतिनिधियो व पार्टी नीतियो का लाभ न क्षेत्र वासियो को मिलता है और न ही जनता को मिलता है । विकास के इनके वादे सिर्फ हवा हवाई होते है । यही वह कारण है जिसे अब जनता गंभीरता से ले रही है ।

उल्लेखनीय है कि नव सृजित नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी शिव प्रसाद त्रिपाठी की छवि बेहतर रूप से देखी जा रही है । जिसका उदाहरण नगर पंचायत क्षेत्र बरईपार , मेड़रापार , शनिचरा आदि मे किया जा रहा जनसंपर्क है जहां श्री त्रिपाठी जी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है । उनकी शालीनता , उच्च व्यक्तित्व , मिलनसार व्यवहार का हर तरफ चर्चा है । विश्वसनीय सूत्रो की माने तो नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए श्री त्रिपाठी से बेहतर और कोई उम्मीदवार नही है ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश