साफ संदेश कुशीनगर
आज एक महिला ऑटो में बैठकर जिला अस्पताल में ईलाज कराने हेतु आ रही थी रविन्द्रनगर चौराहे पर ऑटो से उतरने पर उसका ₹11000 नगद व मोबाइल गलती से ऑटो में छूट गया था जिससे महिला निराश होकर चौराहे पर खडे होकर रोने लगी। अपने कार्यालय पर मौजूद निरीक्षक यातायात सत्य सान्याल शर्मा द्वारा महिला के पास जाकर उसके रोने का कारण पूछा गया तो महिला द्वारा अपना पैसा व मोबाइल ऑटो में छूटना बताया गया । यातायात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑटो का पिछा कर ऑटो को रोककर खोजबीन कराया गया जिस पर ऑटो में महिला का गिरा हुआ ₹11000 व मोबाइल मिले जिसको महिला को सुपुर्द कर दिया गया । महिला के द्वारा इतनी तीव्र गति से पुलिस के रिस्पांस पर खुशी जाहिर की गई महिला एवं आसपास के लोगों द्वारा यातायात पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया गया। इस महान और ईमानदारी पूर्वक किए गए कार्य को देखते हुए यातायात पुलिस को दिल से धन्यवाद l




More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश