सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा )। प्रखण्ड के ग्राम पंचायत सेहुड़ा मे जन जागरूकता मे सोशल आडिट बैठक सकुशल संपन्न हुआ । आडिट के मूल उद्देश्य मे ग्राम प्रधान अफजाल अहमद , रोजगार सेवक चन्द्र शेखर द्वारा मनरेगा से हुए सभी कार्यो के भौतिक सत्यापन के साथ अभिलेखो उपलब्ध कराकर दायित्व का निर्वहन किया गया । परियोजनाओ के क्रियान्वयन मे टीम बीआरपी सन्त देव द्वारा उपस्थित ग्रामीणो को पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही की जानकारी देकर जागरूक किया गया ।
आडिट की अध्यक्षता शेषराम द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अफजाल अहमद , रोजगार सेवक चन्द्रशेखर , पंचायत सहायक साजिया परवीन टीम सदस्य राम मिलन , मनोज कुमार , विपिन कुमार , शकुन्तला देवी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।
जन जागरूकता मे हुई आडिट



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी