साफ संदेश कुशीनगर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज कुशीनगर जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 21.11.2022 को थाना तमकुहीराज व थाना तरयासुजान की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तलवा चट्टी नहर पटरी वहद् ग्राम माधोपुर के पास से वाहन संख्या UP 42 CT 0981 पिकप वाहन से क्रुरतापूर्वक 04 राशि गोवशिंय पशु लाद कर गोवध हेतु विहार राज्य के तरफ ले जा रहे थे जिनको रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से गोली चलायी जबाबी प्रतिरक्षा में 02 अभियुक्तों 1-विनोद कुमार पुत्र सरजू प्रसाद ग्राम सेमरा मु0 चिखङी थाना इनायत नगर जिला अयोध्या, 2-रामभगत पुत्र हरिशचन्द्र ग्राम तरमा खुर्द थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या घायल हुए हैं जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनके कब्जे से एक-एक तमन्चा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस व 2 खोखा कारतूस 315 बोर की बरामदगी की गयी। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार मु0अ0सं0 191/2022 धारा 307 भादवि व 3/5ए/5बी/8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रु0अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




More Stories
नाइजीरिया के डॉ. डी. सी. ओकेचुक्वु की पुस्तक ‘संत सौरभ: सीमाओं से परे सद्भाव’ का कवर विमोचित
धरा धाम विश्व सद्भाव पीठ के तत्वावधान में हरिद्वार में होगा वसुंधरा पीठाधीश्वर पट्टाभिषेक समारोह
स्विट्जरलैंड की रोसारियो एम. मैककीन की पुस्तक ‘सेंट सौरभ: हार्मनी अक्रॉस कल्चर्स’ का कवर विमोचित