औरंगजेब शेख सह ब्यूरो प्रमुख रिपोर्ट महाराजगंज।
निचलौल/महाराजगंज।
आज पूरे देश भर में दीपावली पर्व के पावन अवसर पर बंहुआर पुलिस ने भी दिखाई दरियादिली और हर गरीब बस्तियों में जाकर हर बच्चों, महिलाओं, असहायों, वृद्धजनों को मिठाई, मोमबत्तियाँ, आदि वितरित कर दी गई दीपावली की शुभकामनायें। दीपावली पर्व के पावन अवसर पर चौकी इंचार्ज विवेक कुमार सिंह सहित बहुआर क्षेत्रांतर्गत दयनीय एवं मलिन बस्ती में जाकर वहां निवास करने वाले बच्चों, महिलाओं, असहायों, वृद्धजनों के साथ उत्साहपूर्वक दीपावली पर्व को मनाया गया।और साथ ही साथ वहां निवास करने वाले समस्त जनों से बात-चीत कर दीपावली की शुभकामना देते हुए सभी को मोमबत्तियाँ,आदि वितरित किया गया।वैसे भी बहुआर चौकी के पुलिस के इस प्रकार के सराहनीय कार्य से क्षेत्र के लोगो में सहृदयता से सभी काफी प्रसन्न एवं दीपावली के त्योहार पर उत्साहित दिखे। तथा बच्चों द्वारा ढेर सारा प्यार एवं बुजुर्गों द्वारा ढेरों आशीर्वाद दिया गया।
इसी क्रम में जनपद की पुलिस द्वारा गरीब, दलित, मलिन बस्तियों व अनाथों के बीच मिठाई, दीपक, मोमबत्ती वितरित की गई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों की गरीब बस्तियों, मलिन बस्तियों, अनाथ बच्चों के बीच दीपावली मनाने के निर्देश दिए थे। जिसमें आज जनपद की पुलिस की कई तस्वीरें सामने आई जिसमे जरूरतमंदों,गरीब,अनाथ बच्चों, और महिलाओं के बीच जाकर पुलिस द्वारा मिठाई, मोमबत्ती वितरित कर खुशियां साझा की गईं।इस क्रम में बाहुआर चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह,उपनिरीक्षक दिनेश सिंह,हेड कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह,कांस्टेबल अमित कुमार गुप्ता,हेड कांस्टेबल अजित कुमार शाही,कांस्टेबल प्रमोद कुमार,हेड कांस्टेबल अभिलेेश कुमार आदि पुलिसकर्मी गण मौजूद रहे।
More Stories
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग, लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान !
निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण विभिन्न उपकरणों की दी जानकारी
निचलौल पुलिस ने आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में संभ्रांत व्यक्तियों संग किया बैठक दिया सख्त निर्देश