बहराइच।आजादी की 75 वीं वर्षगाठ को अमृत महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। इसी को लेकर मिहींपुरवा खण्ड़ में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राहुल कुमार रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रचारक राहुल कुमार ने युवा लेखक अवधेश वर्मा की आगामी पुस्तक “हिन्दुत्व एवं एकात्मवाद के प्रणेता” वीर सावरकर के मुख पृष्ठ का विमोचन किया। यह पुस्तक जल्द ही पाठकों के लिए बाजार में उपलब्ध होगी। अवधेश वर्मा अपनी पहली पुस्तक “लव यू पापा” को लेकर चर्चा में आये थे। युवाओं में चर्चित युवा उपन्यासकार अवधेश वर्मा की यह तीसरी पुस्तक है हाल ही में सहकारिता मंत्री की जीवन गाथा “माटी से मुकुट तक” इंक प्रकाशन द्वारा प्रकाशित हुयी थी। अवधेश वर्मा पेशे से स्वतंत्र पत्रकार है एवं पूर्व में विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके है।
जिला प्रचारक ने किया वीर सावरकर के मुखपृष्ठ का विमोचन



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश