Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने अकबरपुर इण्टर कालेज में सांसद खेल स्पर्धा महोत्सव का किया शुभारंभ

Spread the love

रिपोर्ट-कुलदीप सिंह भदौरिया

मुख्य विकास अधिकारी ने रेस प्रतियोगिता का फीता काटकर किया शुभारंभ

कानपुर देहात।अकबरपुर इण्टर कालेज अकबरपुर में ‘‘सांसद खेल स्पर्धा‘‘ महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अकबरपुर लोक सभा सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने दीप प्र्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारत को सशक्त, सम्पन्न व शक्तिशाली बनाने के साथ ही खेल स्पर्धाओं में विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने का भी लक्ष्य है। इसके लिए खेलो-इंडिया, फिट इंडिया जैसे कार्यक्रम शुरू किया गया है। खेलो इंडिया के जरिए गांव की प्रतिभाओं को पहचान कर उसे विश्वस्तीय खिलाड़ी बनाने का काम हो रहा है। इसके तहत गांवों में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। इससे बच्चे अब शिक्षा के साथ खेल में भी रुचि लेगें। यह बच्चे देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन करेगें। उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा भी इसी का हिस्सा है, इसके माध्यम से बच्चे अपने माता पिता, गांव, जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी जब भी प्रतिभाग करने जाये पहले अपने माता पिता का आशीर्वाद अवश्य लेकर जाये। मुख्य विकस अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल से जुड़ी प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कर उनकी प्रतिभा को आगे लाना है। बच्चे खेलेगें, तो स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि तन स्वस्थ होगा तो मन स्वस्थ होगा। इससे देश स्वस्थ होगा। इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने रेस प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने हरी झण्डी दिखयी व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
इस मौके पर डा0 विवेक द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार द्विवेदी, जिला क्रीडाधिकारी प्रदीप कुमार चौहान, अकबरपुर चेयरमैन ज्योतिषना कटियार, रमाकान्त मिश्र, बसंतलाल सेंगर, जेएन मिश्र आदि उपस्थित रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon