संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सोनम कुमार द्वारा त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिहगत आज दिनांक 08.08.2022 को जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना बखिरा क्षेत्र के कस्बा बखिरा में पैदल गश्त कर कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया । भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आमजनमानस से संवाद स्थापित कर आपस में प्रेम, सौह्रर्द बनाए रखने हेतु बताया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि जनपद में असामाजिक व अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी, यदि आपके संज्ञान में ऐसा कोई मामला आता है तो तुरंत संबंधित थाना पुलिस को अवगत कराएं जिससे कि कोई अप्रिय घटना घटित ना होने पाए । सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक व अफवाह पोस्ट करेगा उसके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी । महोदय द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । पैदल गस्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक बखिरा अनिल कुमार सिंह, प्रभारी चौकी बखिरा चन्द्रप्रकाश सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार कुशवाहा सहित अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर आम जनमानस से संवाद स्थापित किया गया



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।