👉राहत कैम्पो की स्थापना एवं संचालन व्यवस्था पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बरसात के मौसम में सम्भावित बाढ़ एवं बंधो के कटान आदि से बचाव एवं सुरक्षा के दृष्टिगत बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत संवेदनशील नदियों राप्ती एवं घाघरा के आस-पास के इलाकों में सम्भावित बाढ़ से पूर्व की गयी तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए बंधो, बाढ़ चौकियो, आश्रय स्थलो, बाढ़ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों आदि के विषय में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बाढ़ की सम्भावना से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों विशेष रूप से धनघटा तहसील एवं मेंहदावल तहसील में बाढ़ से प्रभावित हो सकने वाले ग्रामीणो एवं उनके पशुओं को बाढ़ के दौरान व्यवस्थित किये जाने हेतु राहत कैम्पो की स्थापना एवं संचालन से सम्बंधित विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा बिन्दुवार सम्बंधित अधिकारियों से उनके जिम्मेदारियों एवं विभागीय कार्यो के विषय में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। राहत कैम्पो की स्थापना एवं संचालन के विषय में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी धनघटा को राहत कैम्पों की स्थापना एवं संचालन से सम्बंधित सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वयता बनाये रखने का निर्देश देते हुए कहा कि चूकि बाढ़ एक आकस्मिक आपदा है इस लिए इसके दुष्प्रभाव से बचने हेतु पहले से ही सभी बिन्दुओं पर पैनी नजर बनाये रखी जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि राहत कैम्पो की स्थापना ऐसे स्थलों पर किया जाए जहां अवागमन की अच्छी सुविधा हो। उन्होंने राहत कैम्प में स्वच्छ भोजन, पानी, सोने की व्यवस्था, शौचालय, निर्वाध विद्युत आपूर्ति, बच्चों को खेलने एवं पढ़ने की व्यवस्था, 108 एवं 102 एम्बुलेंस की व्यवस्था, चिकित्सक की व्यवस्था, क्लोरिन की गोली की उपलब्धता आदि से सम्बंधित बिन्दुओं पर सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने राहत कैम्पो में बच्चों को पढाने हेतु शिक्षकों की व्यवस्था के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बाढ से प्रभावित पशुओं हेतु कैम्प की स्थापना के साथ उसका उचित देख-रेख, पशुओं के भूसा-चारे की व्यवस्था, पशुओां का टीकाकरण आदि से सम्बंधित बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण तत्काल करा लिया जाए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि एक बार पुनः हैण्ड पम्पो के सक्रिय होने की जांच कर ली जाए, किसी भी तरह की तकनीकी खराबी अथवा दूषित पानी निकलने की अवस्था में सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी के साथ समन्वयता बनाते हुए तत्काल ठीक करा दिया जाए।
डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अनिरूद्ध कुमार सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि चूॅकि बाढ़ की स्थिति में विभिन्न प्रकार के संक्रमणों आदि की सम्भावना काफी बढ़ जाती है इसलिए इससे बचाव के उपायो को पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों जैसे ए0एन0एम0, आशा बहुओं के साथ आवश्यक बैठक करते हुए सम्भावित बाढ़ क्षेत्रों में गर्भवती एवं धात्रि महिलाओं का विवरण तैयार रखने और उन्हें किसी भी संक्रमण से प्रतिरक्षित रखने हेतु टीकाकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने बाढ़ के दौरान किसी भी संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक और जीवन रक्षक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने सरकार की मंशा के अनुरूप मैरूण्ड गॉवों के प्रभावित लोगो को ससमय राहत एवं उनके खाने पीने, रहने एवं स्वास्थ्य सम्बंधित सभी आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों में नाव मोटर बोट की व्यवस्था रखते हुए गोताखोरो का नाम, पता एवं मोबाइल नम्बर तथा पहले से ही उनके सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जनपद के तीनों तहसीलो के उप जिलाधिकारीगण को अपने-अपने तहसीलों में बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत किये जा रहें प्रबन्धों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगो से किसी भी सम्भावित समस्या के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर इसका निस्तारण सुनिश्चित करा लिया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी धनघटा रवीन्द्र कुमार, मेंहदावल योगेश्वर सिंह, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नागेन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी संजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्य, अधिशाषी अधिकारी नलकूप लालचन्द, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित खण्ड विकास अधिकारी एवं विभागीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
More Stories
अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा का किया गया औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों को दूर करने हेतु संबन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अवैध गाँजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 25463 मामले हुए निस्तारित।