अम्बरीष शर्मा साफसंदेश रिपोर्टर निचलौल
सिसवा-महराजगंज।उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के कोठीभार पुलिस ने आज बाइक चोर गैंग का खुलासा करते हुए चोरी के 6 बाइकों को बरामद किया और पकड़े गये बाइक चोरों को जेल भेज दिया ।मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस अधिक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधिक्षक के कुशल नेतृत्व में व पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल के कुशल प्रवेक्षण में कोठीभार थानाध्यक्ष मय हमराह की सख्त पहरेदारी के जरिए क्षेत्र में तलाश कर वांछित वारण्टी को आज 29-05 2022 को अभियुक्त आलम अंसारी पुत्र करमुल्लाह निवासी बरगहा , थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर व रवि कुशवाहा पुत्र राधेश्याम कुशवाहा निवासी सौरहा खुर्द टोला टुवरहा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर का चरगहा रोड़ नहर पुल से गिरफतार कर उनके कब्जे से 6 अदद मोटरसाइकिल व 500 ग्राम गाजा बरामद किया गया । जिसे थाना स्थानीय पर मु 0 अ 0 स 0 106/22 , धारा 379 , 411,414 भादवि 0 बनाम आलम अंसारी पुत्र करमुल्लाह निवासी बरगहा , थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर व रवि कुशवाहा पुत्र राधेश्याम कुशवाहा निवासी सौरहा खुर्द टोला टुवरहा थाना नेबुआनौरंगिया जनपद कुशीनगर व मु 0 अ 0 स 0 107/22 , धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम आलम अंसारी पुत्र करमुल्लाह निवासी बरगहा , थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर के पंजीकृत किया गया ।
कोठीभार थाना में आज पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे ने बाइक गिरोह गैंग का खुलासा करते हुए कहा कि यह बाइकों की चोरी कर नेपाल बेच दिया करते थे , पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इस गैंग को पकड़ा और 6 बाइकों को बरामद किया है , पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने का हर समय प्रयास करती रहती है , उसी क्रम में यह बरामदगी हुयी है ।
गिरफतार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक कोठीभार रामअशीष सिंह यादव , उ० नि० उमेश कुमार शर्मा , उ० नि०पुरूषोत्तम राव , हे० का०प्रमोद खरवार , हे० का०संजय यादव , का ० शैलेष यादव , का०अरविन्द प्रसाद , का० चन्दन गौंड़ , कां ० आशीष यादव , का० अरूण यादव , का० हिमांशु राय आदि।



More Stories
सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय में सड़क यातायात का चलाया गया जागरूकता अभियान
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग, लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान !
निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण विभिन्न उपकरणों की दी जानकारी