समीर सिद्दीकी जिला सह प्रभारी महराजगंज
निचलौल/महराजगंज
जनपद महराजगंज के स्थानीय निचलौल में स्थित ज्ञान भारती इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार को स्कूली बच्चों को फायर फाइटिंग की ट्रेनिंग दी गई।अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को अग्निशमन के विभिन्न उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर के अधिकारियों में कमल कोरी ने बच्चों को बताया कि यदि घरेलू सिलेंडर में आग लग जाए तो तो किस प्रकार से भीगे बोरे अथवा प्लास्टिक बाल्टी से आग पर काबू पाया जा सकता है।इसी बीच कृत्रिम आग जलाकर उसे फायर एक्सटिंगीविशन की सहायता से फायर सर्विस यूनिट द्वारा आग को बुझाने का डेमोस्ट्रेशन दिखाकर छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण भी दिया गया।तथा इसमें कुछ छात्राओं को भी बुलाकर प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर कांस्टेबल शिवप्रताप यादव,कांस्टेबल देवेंद्र विश्वकर्मा,कांस्टेबल कमल कोरी,प्रधानाचार्य इश्दत्त शर्मा,सुभाष चौधरी,राजेश गुप्ता,महेश्वर चौधरी,रमायन यादव,समीर सिद्दीकी,आकाश,फिरोज अली,सत्येंद्र कुमार,बाल्मिकी कन्नौजिया,महेश्वर चौधरी,सूरज,अखिलेश, गायत्री देवी,बबिता गौतम,बबिता देवी आरती देवी सहित तमाम छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।