औरंगजेब शेख सह ब्यूरो प्रमुख महाराजगंज
जनपद महाराजगंज के अपना दल यस के जिलाध्यक्ष नाथू सिंह पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सिसवा विधानसभा के ग्राम सभा हरपुर पकड़ी में क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से जन चौपाल का कार्यक्रम रखा कार्यक्रम में पार्टी के नीतियों को तथा अपना दल यस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी के कार्यों एवं विचारों को बताया गया।उपस्थित गांव सभा के सभी गणमान्य लोग पार्टी में आस्था रखते हुए पार्टी के सदस्यता ग्रहण की सदस्यता अभियान में बहुत ही ज्यादा रुचि लिए और काफी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए।और नाथू सिंह पटेल के हाथों को और मजबूती प्रदान करने और पार्टी की नीतियों को जान जन तक पहुंचाने के लिए प्रण किया। उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नाथू सिंह पटेल जिला महासचिव डॉ प्रदीप चौधरी जी जिला उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह तथा गांव के सम्मानित उपस्थित सभी लोग कार्यक्रम में प्रतिभाग किए। सदस्यता ग्रहण करने वालों मे रामचंद्र चौधरी,राधेश्याम चौरसिया, सुरेंद्र विश्वकर्मा, गोपीनाथ चौरसिया,मधुबन चौधरी, अर्जुन निषाद, चंद्रशेखर चौधरी सुखम चौधरी,जय प्रकाश चौधरी, बृजराज चौरसिया, शंभू चौरसिया, प्रेम कुमार,कमलेश कुशवाहा सहित तमाम लोगों ने पार्टी के प्रति आस्था जताते हुए पार्टी का सदस्यता ग्रहण किए।पार्टी के द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करने के लिए भी जिलाध्यक्ष द्वारा प्रेरित किया गया।
More Stories
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग, लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान !
निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण विभिन्न उपकरणों की दी जानकारी
निचलौल पुलिस ने आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में संभ्रांत व्यक्तियों संग किया बैठक दिया सख्त निर्देश