करनैलगंज, गोण्डा। राजस्थान में तीन सौ वर्ष पुराने मंदिर सहित तीन मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में धर्म रक्षा सेतु के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार का पुतला दहन करके अपना विरोध व्यक्त किया।
गत दिनों राजस्थान के अलवर जिले में तीन मंदिरों को तोड़कर ध्वस्त कर दिया गया था जिसमें एक मंदिर को तीन सौ वर्ष पुराना बताया जा रहा है। मंदिर तोड़े जाने का विरोध करते हुए शनिवार को धर्म रक्षा सेतु के कार्यकर्ताओं ने धर्म रक्षा सेतु के संस्थापक आयुष सोनी के नेतृत्व में बस स्टेशन चौराहे पर राजस्थान सरकार का पुतला दहन करते हुए राजस्थान सरकार विरोधी नारे लगाये। इस मौके पर आयुष सोनी सहित भोले बाबा, कन्हैयालाल वर्मा, अरमान पुरवार, सचिन गुप्ता, पीयूष शुक्ला, आदर्श मिश्रा, मयंक मिश्रा, आदर्श गुप्ता, अभिनव सिंह खालसा, अभिजीत सोनी, रेशू कौशल आदि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मंदिर तोड़ने के विरोध में राजस्थान सरकार का पुतला फूंका



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति