करनैलगंज,गोण्डा। बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग जाने से सकरौरा ग्रामीण के कुन्नू पुरवा में कई घर जलकर राख हो गये।
शनिवार को दोपहर बाद बिजली की शार्ट सर्किट के कारण ग्राम सकरौरा ग्रामीण के कुन्नू पुरवा में फूस के कई घर पूरी गृहस्थी सहित जलकर राख हो गये। दैवयोग से कोई जन या पशु हानि नहीं हुई। आग लगने पर ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी लेकिन चल रही हवा ने कई आशियानों को जलाकर ही दम लिया। शनिवार को दोपहर बाद कुन्नूपुरवा गांव में बिजली के तार से निकली चिंगारी से एक घर में आग लग गयी। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे घर एवं घर में रखे गेहूं, सरसों, साइकिल, तख़्त सहित तमाम सामान जल कर राख हो गये। सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बिजली विभाग को सूचित कर लाइन को कटवाया। वहीं सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल रमेश कुमार व राजस्व निरीक्षक एके दूबे ने नुकसान संपत्तियों का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार किया है।
बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग में जले कई आशियाने



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश