सहजनवा गोरखपुर-सहजनवा थाना क्षेत्र के तितनापार में चकमार्ग पर किये गये अवैध अतिक्रमण को प्रशासन हटाकर खाली करा दिया है। जिससे ग्रामीणों को आ रही समस्या से निजात मिल गया।सहजनवा थाना क्षेत्र तितनापार में आराजी 186 जो चकमार्ग है। जिस पर गांव के कुछ लोगो ने छप्पर और पानी की टँकी बना कर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया था। काश्तकारों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही थी। काश्तकार देव प्रयाग ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकार सहजनवा से किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने राजस्व टीम गठित कर अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिये थे। नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह,कानूनगो यदुवंश यादव, लेखपाल जीत कन्नौजिया,संजय,पूनम, और उपनिरीक्षक अनीश शर्मा मौके पर पहुचे। और चकमार्ग की पैमाइस कराने के बाद प्रशासन ने जेसीबी से चकमार्ग पर किये गये। अवैध अतिक्रमण को हटा दिया। और चेतावनी दिया गया कि यदि किसी ने फिर चकमार्ग पर अतिक्रमण करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
चकमार्ग पर किये गये अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश