सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में घायलों का इलाज जारी
मिहीपुरवा ( बहराइच) । थाना मोतीपुर के नानपारा लखीमपुर राजमार्ग पर गूढ चौराहे के पास बुधवार लगभग रात्रि 10:00 बजे मिहींपुरवा निवासी तीन यूवक सैफ पुत्र मंजूर हसन, निखिल पुत्र विनोद पोरवाल, सिहान पुत्र नफीस हाशमी निजी वेन्यू कार नंबर यूपी 32 एलसी 62 39 से अपने निजी कार्य से इटावा गए थे मिहींपुरवा वापस आते समय लखीमपुर नानपारा हाईवे मार्ग जालिम नगर गूढ के बीच अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई गाड़ी में सवार तीनों लड़के चोटिल हो गए सूचना पर परिजन व मित्रों द्वारा तीनों घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया गया उपचार के बाद दो लोगों को वापस घर भेज दिया गया वहीं सैफ पुत्र मंजूर हसन को उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया ।



More Stories
31 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में पहुंचा डिजिटल लाइब्रेरी का सामान
धनघटा तहसील अंतर्गत बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत तहसील प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा निरंतर तटबँधों की सुरक्षा एवं निगरानी के साथ-साथ संभावित आपदा से बचाव के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
डीएम ने पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।