
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा दिनांक 05 नवंबर 2025 को कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा स्नान किए जाने के दृष्टिगत तहसील धनघटा अंतर्गत बिड़हरघाट पर सुविधाओं/व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय द्वारा घाट पर साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के आवागमन के रास्तों पर यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन, सड़क सुरक्षा, गोताखोर की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित संबंधित व्यवस्थाओं/सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय, तहसीलदार धनघटा राम जी, ओएसडी राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति