रिपोर्ट-बी.डी.पाठक , दुर्गेश मिश्र
संतकबीरनगर । वित्तीय वर्ष 2021-22 के आखिरी दिन गुरुवार को बिना किसी नोटिस के नाथनगर ब्लॉक प्रशासन और मनरेगा कर्मियों के लापता होने से ब्लॉक के प्रधान आक्रोशित हो गए। आनन फानन में प्रधान संघ ने ग्राम प्रधानों के साथ ब्लॉक परिसर में बैठक किया। बैठक में प्रधानों ने आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन तमाम प्रधान फीडिंग कराने के लिए पहुंचे थे, मनरेगा में प्रशिक्षित राजगीर का भुगतान भी होना था। पिछले दो मौकों पर विपरीत परिस्थितियों के चलते भी मनरेगा धन आने के बाद भी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतें भुगतान से वंचित रही थीं। गुरुवार को फिर से विभागीय जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली के चलते हालत विपरीत होने की संभावना को देख प्रधानों का धैर्य जवाब दे गया। प्रधान संघ का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों और मनरेगा कर्मियों की कार्यप्रणाली से प्रधानों का शोषण दिनो दिन बढ़ता जा रहा है। प्रधानों ने एक सुर में चेतावनी दिया कि यदि उनकी समस्यायों का निदान नहीं हुआ तो आगामी एमएलसी चुनाव में नाथनगर ब्लॉक के सभी प्रधान बीडीसी सदस्यों के साथ मिलकर चुनाव का बहिष्कार करेंगे। नाराज प्रधानों ने अपना विरोध जताने के लिए समूचे ब्लॉक परिसर में अनिश्चित कालीन तालाबंदी कर दिया। जिससे ब्लॉक में साहबों से फरियाद के लिए आने वाले ग्रामीणों को भटकने के लिए विवश होना पड़ा।



More Stories
31 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में पहुंचा डिजिटल लाइब्रेरी का सामान
धनघटा तहसील अंतर्गत बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत तहसील प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा निरंतर तटबँधों की सुरक्षा एवं निगरानी के साथ-साथ संभावित आपदा से बचाव के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
डीएम ने पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।