सहजनवा गोरखपुर । विधानसभा चुनाव कराने आये जवानो और होमगार्डों को हरपुर बुदहट क्षेत्र के दो ईंटर कालेज में ठहराया गया था। अब शकुशल चुनाव सम्पन्न कराने के बाद एसएसपी गोरखपुर ने उन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को बेहतर इंतजाम के लिये प्रशस्ति पत्र दिया है । आज हरपुर बुदहट थाने के प्रभारी निरीक्षक उदयशंकर कुशवाहा ने एसएसपी की ओर दिए गए पत्र को उन प्रधानाचार्यो को सौंपा। बताते चले कि चुनाव ड्यूटी में सहजनवा विधानसभा के हरपुर बुदहट थानां अंतर्गत आये सीपीएमएफ के जवानों को हरपुर के प्रभा इंटर कालेज में ठहराया गया था। और होमगार्डों को घोठवा स्थित श्री गांधी इंटर कालेज में ठहराया गया था। आज उदयशंकर कुशवाहा द्वारा इंटर कालेज में पहुंचकर प्रधानाचार्य अवधेश गुप्ता और नीलम दुबे को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
एसएसपी ने प्रधानाचार्यो को प्रशस्ति पत्र भेज कर किया सम्मानित



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश