(कब्जे से 50 किग्रा0 प्रतिबन्धित मांस व परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी बरामद)
बाराबंकी । जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के तहत थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शब्बीर पुत्र सुबराती निवासी कसाई मोहल्ला कस्बा व थाना मसौली जनपद बाराबंकी को मसौली चौराहा से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 50 किग्रा0 प्रतिबन्धित मांस व परिवहन में प्रयुक्त एक अदद स्कूटी यूपी 41 एआर 0538 बरामद की गयी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मसौली में मु0अ0सं0 80/2021 धारा 429 भादवि व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। पूछताछ में प्रकाश में आया कि अभियुक्त अपनी जीविकोपार्जन हेतु लखनऊ सदर बाजार से प्रतिबन्धित मांस को खरीद कर मांस बेचता है और आस-पास के किसानों से भी जानवर खरीदकर व उसका वधकर मांस बेचकर जीविकोपार्जन करता है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मसौली पंकज कुमार सिंह.,उ0नि0 सुधीर कुमार यादव, उ0नि0 अब्दुल रहमान खां, का0 रामआशीष, का0 कमलेश कुमार के नाम शामिल हैं।



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण