रिपोर्ट-दीपक शर्मा
अलीगढ़-अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक निर्णय को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए एक प्रदर्शन सोमवार की शाम को किया। जिसमें छात्रों का कहना है कि एएमयू के ओल्ड बॉयज ठाकुर राकेश सिंह जो कि पूर्व में छर्रा विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट की दावेदारी की। लेकिन राकेश सिंह की टिकट काटकर लक्ष्मी धनगर को दे दी गई। जिसको लेकर एएमयू में पढ़ने वाले छात्रों ने अपने ओल्ड बॉयज व पूर्व विधायक ठाकुर राकेश सिंह की पक्ष में प्रदर्शन करते हुए कहा कि सपा मुखिया का यह फैसला बिल्कुल गलत है। उन्होंने ऐसे व्यक्ति का टिकट काटा है जो कि जमीन से जुड़ा नेता है। अगर अपने फैसले पर पुनः गौर नहीं फरमाया गया तो विधानसभा चुनाव में एएमयू छात्र इसका जवाब देंगे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश