

रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
धनघटा (संतकबीरनगर)। द्वाबा महोत्सव में रविवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पूर्व सांसद के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए बनाए गए अस्थायी हेलीपैड का निर्माण कार्य शनिवार देर शाम तक पूरा कर लिया गया।
महोत्सव समिति के अनुसार, बृजभूषण शरण सिंह निर्धारित समय पर हेलीपैड पर उतरने के बाद सीधे महोत्सव स्थल जाएंगे, जहां उन्हें पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। उनके आगमन से महोत्सव की रौनक और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि और संबंधित अधिकारियों ने सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की है। हेलीपैड स्थल पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा बलों की तैनाती और भीड़ प्रबंधन की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
द्वाबा महोत्सव में प्रतिदिन कला, संस्कृति और लोकपरंपराओं के विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। पूर्व सांसद के शामिल होने से आयोजन समिति और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।



More Stories
द्वाबा महोत्सव के दूसरे दिन पूर्व विधायक जय चौबे ने किया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
डीएम की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।
कैबिनेट मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद द्वारा “द्वाबा महोत्सव-2025” का विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया गया भव्य शुभारंभ