रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
महुली (संतकबीरनगर) । विकासखंड नाथ नगर अंतर्गत ग्राम अजांव में सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा एवं रामलीला आयोजन के लिए भद्र कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। जिसका लोगों ने जगह-जगह फूलमाला से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा अजांव गांव से निकलकर बेदूखोर, मानपुर, जोतिखापुर, करनपुर गांव होते हुए मुडियारी कुआनो नदी घाट पर पहुंची। जहां यजमान द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के बाद कलश यात्रा में शामिल तमाम नर नारियों द्वारा पानी भरा गया। इसके बाद यात्रा वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस दौरान मंडप में यज्ञाधीश पंडित महेश चंद्र उपाध्याय, रामनारायण धर द्विवेदी ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कथा वाचक आचार्य पंडित आशुतोष शुक्ला महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मात्र सुनने से ही मानव का कल्याण हो जाता है। समय-समय पर सामर्थ्वान लोगों को इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते रहना चाहिए।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति