रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
नाथनगर(संतकबीरनगर )।विकासखंड नाथनगर अंतर्गत स्थानीय कस्बा स्थित ग्राम पंचायत प्रधान पद की रिक्त सीट पर आगामी 19 फरवरी को उपचुनाव के लिए शनिवार को दाखिल 6 पर्चों की सोमवार को जांच की गई। प्रधान पद के सभी 6 पर्चे वैध पाए गये।पर्चों की जांच के उपरांत जिला प्रोवेशन अधिकारी सतीश चंद्र जो आर ओ के रूप में तैनात थे, ने पर्चों की गहनता से जांच की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे तक पर्चा वापसी, 2:00 बजे के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से समय से उपस्थित होने को कहा है।उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला अधिकारी के निर्देशन में सभी कदम उठाए गए हैं। आगामी 19 फरवरी को चुनाव संपन्न कराया जाएगा।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति