सन्त कबीर नगर { सांथा } वित्तीय वर्ष 2022 – 2023 मे हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्यो का जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी ने शत – प्रतिशत क्रियान्वयन के क्रम मे सोशल आडिट टीम के साथ ग्राम पंचायत अगियौना एवं अमथरी का निरीक्षण किया ।

दौरान सोशल आडिट के मूल उद्देश्य मे सोशल आडिट टीम को आवश्यक निर्देश दिया गया । उन्होने कहा कि आडिट के मूल मे न केवल परियोजनाओ का भौतिक सत्यापन किया जाय अपितु ग्रामीणो को जागरूक करते हुए पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही को सुनिश्चित कराये ।
इस अवसर पर सोशल आडिट टीम कोआर्डिनेटर अगियौना राजकुमार , बी आर पी सन्त देव शुक्ल अमथरी , टीम सदस्य चक्रवर्ती , महेन्द्र , हरिश्चंद्र , कमलावती , रणजीत सिंह , राजमन , सन्त लाल , मंजू सहित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश