रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
संत कबीर नगर ।धनघटा तहसील अन्तर्गत हैंसर ब्लाक के ग्राम पंचायत जिगिना में सरकार द्वारा चलाए जा रहे सप्ताह में प्रत्येक शुक्रवार को जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीओ कृषि,समाज कल्याण विभाग तथा एडीओ आईएसबी जितेंद्र सिंह ग्राम पंचायत जिगना के पंचायत भवन पर उपस्थित होकर जन चौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर अधिकतर मामले पीएम आवास, किसान सम्मान निधि तथा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन लेकर काफी समस्याओं को लेकर लोगों ने मौके पर उपस्थित ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान गांव के अधिकांशतः लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सरकार द्वारा इस जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं के निदान करने के लिए अत्यंत ही सराहनीय व महत्वपूर्ण कदम है।इस मौके ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतराम, अरविंद शुक्ला, अवधेश यादव, श्रवण, शिवम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश