Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

निचलौल:चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने पुलिसकर्मी सहयोगियों के साथ मिलकर वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Spread the love

औरंगजेब शेख सह ब्यूरो प्रमुख रिपोर्ट महाराजगंज

साफ संदेश
निचलौल – महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज डाक्टर कौस्तुभ के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक
के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी निचलौल के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक निचलौल आनंद कुमार गुप्ता के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23-11- 2022 को उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा मु0अ0सं0 679/1994 धारा- 323, 324, 504 भादवि थाना निचलौल जनपद महराजगंज से सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त- रामकृपाल पुत्र अकलू साकिन कनमिसवा टोला गेड़हवा थाना निचलौल जनपद महराजगंज को उसके घर ग्राम कनमिसवा टोला गेड़हवा से कारण गिरफ्तारी बताकर पुलिस हिरासत मे लिया गया। तथा विधिक कार्यवाही करते हुये चालान माननीय न्यायालय किया गया।इस गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार कांस्टेबल जितेंद्र यादव,कांस्टेबल प्रमोद कुमार आदि पुलिसकर्मी गण मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon