Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

पास्को एक्ट के तहत पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Spread the love

अरविन्द कुमार पटेल साफ़ संदेश रिपोर्टर घुघुली महराजगंज

पनियरा – महराजगंज ।पुलिस अधीक्षक जनपद महाराजगंज के द्वारा अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे
आपरेशन बज्र के तहत,अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे थाना पनियरा द्वारा टीम गठित की गयी थी। टीम के अथक प्रयास के बाद व खास मुखबीर की सूचना पर महिला उप निरीक्षक निरूपमा यादव मय हमराह कांस्टेबल सुमित सिंह व कांस्टेबल पवन वर्मा द्वारा मु0अ0सं0 279/2022 धारा 354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गुड्डू पुत्र सुखायन चौहान ग्राम तेन्दुअहिया टोला कन्चनपुर थाना पनियरा जनपद महराजगंज को पुलिस हिरासत में लिया गया। तथा विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय किया गया।गिरफ्तार
अभियुक्त गुड्डू पुत्र सुखायन चौहान ग्राम पंचायत तेन्दुअहिया टोला कन्चनपुर थाना पनियरा जनपद महराजगंज का रहने वाला है। उक्त अभियुक्त पर सम्बन्धित मुकदमा दर्ज है। जैसे मु0अ0सं0 279/2022 धारा 354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट, थाना पनियरा जनपद महराजगंज।
1.महिला उप निरीक्षक निरूपमा यादव, पनियरा, महराजगंज।
2.कांस्टेबल सुमित सिंह, थाना पनियरा, महराजगंज।
3.कांस्टेबल पवन वर्मा, थाना पनियरा जनपद महराजगंज।द्वारा गिरफ्तार किया गया।

[horizontal_news]
Right Menu Icon