औरंगजेब शेख (समीर)
सह ब्यूरो प्रमुख रिपोर्ट महाराजगंज।
साफ संदेश
महाराजगंज।
लखनऊ में पनियरा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह जी एवं भाजपा नेता काशीनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट किया एवं पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु कई विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा भी किया। पनियरा विधानसभा के युवा नेता निर्भय सिंह ने नदियों के बंधे को सुदृढ़ करने के विषय में भी विस्तृत रूप से चर्चा किया एवं संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने को माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज से आग्रह भी किया।
मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता के प्रस्ताव पर युवा नेता ने मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया तो, मुख्यमंत्री जी ने छठ महापर्व पर त्वरित विकास योजना के अंतर्गत युवा नेता निर्भय सिंह को कुछ सड़कों का सौगात दिया। युवा नेता निर्भय सिंह ने पनियरा और परतावल के मध्य तहसील के लिए भी कहा।
वही नगर पंचायत परतावल के भावी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भाजपा नेता काशीनाथ सिंह ने नगर पंचायत परतावल के समग्र विकास हेतु विषयवार कई मुद्दों पर चर्चा किया। तत्काल मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वान दिया एवं भाजपा नेता काशीनाथ सिंह ने छठ महापर्व पर जनता में शांति व्यवस्था कायम रहें ऐसा मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया कि जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया जाए।
काशीनाथ सिंह ने नगर पंचायत परतावल के आगामी चुनाव को लेकर के भी चर्चा किया एवं विधान सभा पनियरा के युवा नेता ने माननीय मुख्यमंत्री जी से पनियरा विधानसभा के विकास के साथ-साथ महाराजगंज महोत्सव की भी व्याख्या की, जिस पर मुख्यमंत्री ने तारीफ भी किया।
काशीनाथ सिंह ने सहारा में फंसे निवेशकों के पैसों के बारे में भी चर्चा किया जिसमें मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि,
बहुत जल्द उचित कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग, लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान !
निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण विभिन्न उपकरणों की दी जानकारी
निचलौल पुलिस ने आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में संभ्रांत व्यक्तियों संग किया बैठक दिया सख्त निर्देश