मुन्ना अंसारी साफ संदेश जिला संवाददाता महराजगंज
महाराजगंज। केंद्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार जनता की सेवा में जुटी हुई है। बाढ़ प्रभावित हर व्यक्ति को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।बाढ़ संकट की इस घड़ी में सरकार हर पीड़ित के साथ पूरी संवेदनशीलता व तत्परता से खड़ी है। प्रत्येक पीड़ित को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।उक्त बातें सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने तहसील सभागार में चेहरी ग्राम सभा के थड़वारिया टोला के बाढ़ प्रभावित लोगो को राहत सामग्री वितरित करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि कि आपदा के इस काल में केंद्र व राज्य सरकार हर पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़ी है। बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न व अन्य सामग्री का वितरण कराया जा रहा है। कार्य में जनप्रतिनिधि व प्रशासन के लोग पूरी तत्परता से लगे हैं। विधायक ने 18 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जिसमे प्लास्टिक पन्नी, बाल्टी, बर्तन, साबुन, सेनेटाइजर ,टूथपेस्ट , ब्रश, अन्य तमाम आवश्यकता के सामान थे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी, नायब तहसीलदार विवेकानंद दुबे, संजीव शुक्ला, राजेंद्र निषाद, सभासद प्रदीप गौड़, चेहरी लेखपाल के अलावा राहत सामग्री पाने वाले लोग मौजूद रहे।
More Stories
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग, लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान !
निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण विभिन्न उपकरणों की दी जानकारी
निचलौल पुलिस ने आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में संभ्रांत व्यक्तियों संग किया बैठक दिया सख्त निर्देश