साफ़ संदेश रिपोर्टर महराजगंज
ठूठीबारी महराजगंज ।पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशानुसार जनपद मे अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक ठूठीबारी के नेतृत्व में न्यायालय अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व के आदेश के अनुपालन में मु0अ0सं0- 76/2019 धारा 379 भादवि व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/4 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम,1970 से सम्बन्धित अभियुक्त मुन्ने यादव पुत्र राजेन्द्र यादव उम्र करीब 36 वर्ष निवासी ग्राम मैरी, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज को उ0नि0 राजेश कुमार सिंह, हे0का0 राजेश कन्नौजिया व का0 इस्तयाक आलम अंसारी के द्वारा नियमानुसार आदेश तामिला कराकर जनपद की सीमा से बाहर जनपद सिद्धार्थनगर थाना कोतवाली क्षेत्र की सीमा में छोड़ा गया तथा हिदायत किया गया कि जिला बदर की अवधि में जनपद – सिद्धार्थनगर के थाना कोतवाली पर प्रत्येक थाना दिवस व प्रत्येक तहसील दिवस पर अपनी उपस्थिती दर्ज करानी पड़ेगी।
अभियुक्त का विवरण
मुन्ने यादव पुत्र राजेन्द्र यादव उम्र करीब 36 वर्ष निवासी ग्राम मैरी, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज।
अपराध का विवरण
- मु0अ0सं0- 76/2019 धारा 379 भादवि व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम
- 3/4 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम,1970
जिलाबदर की कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम का विवरण - उ0नि0 राजेश कुमार सिंह, थाना – ठूठीबारी, जनपद – महराजगंज।
- हे0का0 राजेश कन्नौजिया, थाना – ठूठीबारी, जनपद – महराजगंज ।
- का0 इस्तयाक आलम अंसारी, थाना – ठूठीबारी, जनपद – महराजगंज ।
More Stories
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग, लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान !
निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण विभिन्न उपकरणों की दी जानकारी
निचलौल पुलिस ने आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में संभ्रांत व्यक्तियों संग किया बैठक दिया सख्त निर्देश