अहमद रजा साफ संदेश एरिया रिपोर्टर निचलौल -महराजगंज
ठूठीबारी, निचलौल-महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज निचलौल तथा ठूठीबारी क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने दो चोरों को चार बाइक के साथ गिरफ्तार किया है मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशानुसार जनपद में हो रही बाइक चोरी रोकथाम के प्रयास में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे के कुशल नेतृत्व में थाना ठूठीबारी के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक शैलेश सिंह,हेड कांस्टेबल राजेश व कांस्टेबल आदित्य यादव ने मुखबिर की खास सुचना पाकर थाना ठूठीबारी क्षेत्र के अंतर्गत चालिस कड़िया लालपुर से उक्त पुलिस बल ने दो चोरों को चार अदद बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।और उन पर चोरी की धारा लगाकर मु.स.97/2022 धारा 41,411,413,419,467,468 भादवि अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर उक्त अभियुक्तों को माननीय न्यायालय महराजगंज के समक्ष सुपुर्द कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त
1-इमरान अंसारी पुत्र आफताब अंसारी उम्र 19 वर्ष साकिम कुसमा पाली नंदन वार्ड नंबर 3 चौकी पिपरहवा थाना परासी जिला नवल परासी राष्ट नेपाल।
2-सलाउद्दीन दुनिया पुत्र भुलई दुनिया साकिम हरपुर वार्ड नंबर 3 चौकी पिपरहवा थाना नवल परासी जिला नवल परासी राष्ट नेपाल
गिरफ्तार करने वाली टीम
1-उप निरीक्षक शैलेश प्रताप सिंह थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज
2-हेड कांस्टेबल राजेश सिंह थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज
3-कांस्टेबल आदित्य यादव थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज
More Stories
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग, लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान !
निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण विभिन्न उपकरणों की दी जानकारी
निचलौल पुलिस ने आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में संभ्रांत व्यक्तियों संग किया बैठक दिया सख्त निर्देश