संतकबीरनगर।सूबे की स्वास्थय सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार संजीदा है।गरीबों को बेहतर इलाज मुहैया हो इसके लिए बडा बजट घोषित किया गया। लेकिन सरकारी अस्पतालों में गरीबों का इलाज अभी भी एक सपना है।सूत्रों की माने तो संतकबीरनगर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में चढावा चढ़ाए बिना इलाज नहीं होता है। जहां एक तरफ सदर विधायक जिला अस्पताल पर भ्रष्टाचार व धन उगाही पर अंकुश लगाने का कार्य कर रहे है।

वहीं दूसरी तरफ अस्पताल के कर्मचारियों की मनमानी कम नही हो रही और धन उगाही का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बताते चलें कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड कराने हेतु आए मरीजों से बिना घूस लिऐ नंबर नहीं लगता है।अल्ट्रासाउंड रूम के बाहर जो भी कर्मचारी ड्यूटी में लगाया जाता है। वह मरीजों से बिना घूस लिऐ नंबर नहीं लगाता है।जो मरीज घूस देने में असमर्थता जाहिर करता हैं। उनका नंबर दूसरे या तीसरे दिन आता है।इन्हीं कर्मचारियों के वजह से गरीब व्यक्ति अपना इलाज जिला अस्पताल मे भी नहीं करवा पाता है।



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।