संतकबीरनगर।पंचायती राज विभाग ने जिले में पहले से बने ऐसे व्यक्तिगत शौचलय प्रयोग में नहीं हैं या किसी वजह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, इन्हें रेट्रोफिटिंग विधि से ठीक कराया जाएगा। इस सम्बंध में निर्देश राज्य मुख्यालय से जिला पंचायत राज विभाग को मिला है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा।जो अपना आवेदन panchayti.up.nic.in मांग हेतु आवेदन कर सकते है।साथ ही नये व्यक्तिगत शौचालय के लिए भी sbm.gov.in/sbmphase2/homenew.aspx आवेदन कर सकते है।
सरकार के स्वच्छता मिशन अभियान के तहत जिले में व्यक्तिगत जो पूर्व में बनाये गये हैं। हालांकि इनमें से कई प्रयोग नहीं होने व अन्य वजहों से इनके दीवारों व छतों में दरारें आने लगी है। सरकार ने जिला पंचायती राज विभाग को ऐसे शौचालय को रेट्रोफिटिंग तकनीक से मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। इस विधि से मरम्मत कराने के लिए व्यक्तिगत शौचालय होने पर सम्बंधित लाभार्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, सरकार स्वच्छता मिशन के तहत गांवों को स्वच्छ, साफ व सुंदर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।