संत कबीर नगर । आज दिनांक 20.06.2022 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर सोनम कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा / नारी सम्मान / नारी स्वावलंबन के दृष्टिगंत जनपद सन्तकबीरनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से थानों पर गठित एंटीरोमियो स्क्वायड द्वारा थाना क्षेत्र के स्कूलों / सार्वजनिक स्थानों / प्रमुख चौराहों / कस्बों / प्रमुख बाजारों / मन्दिर / शापिंग मॉल आदि के आस-पास गश्त / चेकिंग करते हुए बालिकाओं / छात्राओं / महिलाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया । एन्टी रोमियों टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनचलों, शोहदों द्वारा छेडछाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा हेतु समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अभियान चलाकर की गई चेकिंग



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।