संतकबीरनगर।धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पौली के जिनवापुर हरिजन बस्ती सोमवार को अपने बाबा को मिट्टी देने के बाद कुँआनो नदी के दौलतपुर घाट पर नदी में स्नान करते समय नदी में डूबने से दो बच्चो की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के पौली के जिनवापुर हरिजन बस्ती के 12 वर्षीय सूरज उर्फ बादल पुत्र शिवमूरत व 6 वर्षीय व प्रियांशु पुत्र रघुनाथ की उस समय कुँआनो नदी के दौलत पुर घाट पर डूब कर मौत हो गई जब वह अपने बाबा राम दास को मिट्टी देने के बाद नदी में स्नान कर रहे थे। लोगो का कहना है। कि अस्सी वर्षीय राम दास की शनिवार को मृत्यु हो गई तब घर पर मौजूद परिजनों में रघुनाथ पुत्र रामदास ने कुँआनो नदी के दौलत पुर घाट पर अपने पिता को मिट्टी दे दफना दिया। सूचना पर मनोज पुत्र रघुनाथ अपने बाबा रामदास को मिट्टी देने रविवार के शाम जब घर पहुँचा तो पता चला कि बाबा की मिट्टी कल ही हो गई। तो सोमवार को सुबह मनोज अपने भाई प्रियांशु व सूरज उर्फ बादल पुत्र शिव मूरत सहित तीन अन्य बच्चों के साथ कुँआनो नदी के दौलतपुर घाट पर अपने बाबा को मिट्टी देने पहुँचा। मिट्टी देने बाद नदी में स्नान करते समय दोनों बच्चे गहरे पानी चले गये और डूबने लगे। जब तक अन्य बच्चे शोर कर आस-पास लोगो को बुलाते बच्चे डूब गए। सूचना पर पहुँचे चौकी प्रभारी राजेश कुमार मिश्र डूबे बच्चो का तलाश शुरू किये लगभग दो घण्टे की तलाश में दोनों बच्चो का शव नदी से जाल में फस कर बाहर निकाला गया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दोनों बच्चों का शव पीएम के लिए भेजा।
दाह संस्कार में गए 5 बच्चे नदी में डूबे ,दो की मौत



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश