सिद्धार्थनगर । मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार प्रदेश के जिलों में प्रत्येक माह रोजगार मेले का आयोजन कर बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा । जिसके क्रम में इस माह एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 21 जून को किया जाना है ।
उक्त बारे में जानकारी जिला सेवायोजन कार्यालय से प्राप्त एक प्रेस विज्ञप्ति से मिली ।
प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार 21 जून को लगने वाला यह रोजगार मेला जनपद के बसडीलिया में स्थित राजकीय आधोगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रातः 10 बजे से लगेगा । मेले में सम्मलित होने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है । विस्तृत जानकारी के लिए सेवायोजन विभाग के वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत अभ्यर्थी जानकारी प्राप्त कर सकते है या कार्यालय के वरिष्ठ सहायक हरिश्चंद्र के मोबाइल नम्बर 8931064599/ 8318338392 पर कार्यदिवस में कार्यावधि के दौरान सम्पर्क कर सकते है ।
एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 21 जून को



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश