।
सिद्धार्थनगर :- नवम्बर माह यातायात माह के रुप मे मनाए जाने के मद्देनजर सिध्दर्थनगर की यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों, फर्राटा भरने तथा बिना हेलमेट के वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है ।
प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभारी यातायात टी0एस0आई अमरेश कुमार और उनकी यातायात टीम द्वारा थाना बांसी क्षेत्र अंतर्गत विद्यालय के बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई वही वाहनोे की चेकिंग की कार्यवाही के दौरान प्रेशर हार्न ,सीट बेल्ट, तीन सवारी व हेलमेट आदि के विरूद्ध 182 वाहनो को चेक किया गया, जिसमें से 35 वाहनों के विरूद्ध 38000-रू0 चालान व शमन की कार्यवाही की गयी व अन्य वाहन चालकों/आम जनमानस को सीट बेल्ट ,हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित किया गया।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।