संत कबीर नगर । जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सोनम कुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल अंबरीश सिंह भदौरिया के निकट पर्यवेक्षण में थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 121 / 2022 धारा 366 / 376 / 506 भा0द0वि0 व 3 / 4 पाक्सो एक्ट के मामले मे वांछित अभियुक्त नाम पता सचिन पुत्र रामानंद निवासी बजही थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था व उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी, जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना बखिरा पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते उक्त आरोपी अभियुक्त को आज दिनांक 04.06.2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- प्रभारी चौकी राजेडीहा विवेकानन्द तिवारी, कां0 मुकेश वर्मा, कां0 दीपक वर्मा ।
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले मे वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश