संवाददाता-राकेश कुमार मिश्रा
कानपुर देहात।मैंथा तहसील कानपुर देहात के अंतर्गत केसरीनिवादा शिवली में आज हिंदू सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान की जयंती पूरे उल्लास के साथ मनाई गई। क्षेत्रीय लोगो के सहयोग से राजभान सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सम्राट पृथ्वीराज चौहान की शौर्यगाथा का उल्लेख किया गया। अपने देश कीरक्षाके लिए किये गये संघर्ष एवं बलिदानों पर प्रकाश डाला गया। समय समय पर किए गए युद्धों के विषय में भी चर्चा की गई। राष्ट्र की रक्षा के लिए मुहम्मद गोरी से लडते हुएअपने प्राणों का बलिदान भी कर दिया किन्तु अपने जीते जी कभी हार नहीं मानी। आज के कार्यक्रम में एस.बी.सिंह तोमर, प्रांशू सिंह तोमर, आलोक सिंह तोमर, अनिल तोमर, छोटू रजावत, कुलदीप भदौरिया, शिबू तोमर, छोटू सिकरवार आदि लोगों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।