संत कबीर नगर । संत कबीर नगर, 25 मई 2022 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनाँक 29.05.2022 को जनपद न्यायालय संत कबीर नगर में आर्बिट्रेशन (मध्यस्थता) के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लक्ष्मी कान्त शुक्ल की अध्यक्षता में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उक्त विशेष लोक अदालत में ऐसे समस्त मामले,जो आर्बिट्रेशन निष्पादन वादों से संबंधित हैं तथा जनपद न्यायाधीश एवं अन्य अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालयों में लंबित हैं, सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए जायेंगे। इस संदर्भ में समस्त संबंधित न्यायालयों द्वारा पक्षकारों को नोटिस जारी किए जा रहें हैं। आम जनता जिनके ऐसे मामले न्यायालयों में लंबित है, दिनाँक 29.05.2022 को विशेष लोक अदालत में अपने वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर करा सकते हैं। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार द्वारा दी गयी।
29 मई 2022 को न्यायालय परिसर में लगेगी विशेष लोक अदालत



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश