संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे परेड का निरीक्षण किया गया ।

परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया । पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया ।

निरीक्षण के क्रम में एसपी द्वारा यू0पी0-112 की गाड़ियों का गहनता से निरीक्षण किया गया, पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से गाड़ियों / उपकरणों के बारे में जानकारी ली तथा पीआरवी पर तैनात सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के बारे में सजग रहने के लिए निर्देशित किया गया तदोपरान्त एसपी द्वारा आमी बैरक का निरीक्षण किया गया तथा बैरक व उसके आसपास की साफ-सफाई हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन रजनीकान्त ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति